फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CGPDTM Recruitment 2025: यूपीएससी में एग्जामिनर समेत 102 पदों पर भर्ती; सवा लाख रुपये तक होगा वेतन

Sun, 21 Dec 2025 08:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CGPDTM Recruitment 2025: यूपीएससी ने पेटेंट, डिजाइन और ट्रेड मार्क्स के नियंत्रक महा-नियंत्रक कार्यालय के तहत ट्रेड मार्क्स और जियोग्राफिकल इंडिकेशंस के एग्जामिनर समेत 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2025 - फोटो : upsc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CGPDTM Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही ट्रेड मार्क्स और जियोग्राफिकल इंडिकेशंस (GI) के एग्जामिनर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद करने जा रहा है। यह भर्ती पेटेंट, डिजाइन और ट्रेड मार्क्स के नियंत्रक महा-नियंत्रक कार्यालय (CGPDTM), उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत की जा रही है।

विज्ञापन

भरे जाएंगे 102 पद

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 102 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 100 पद ट्रेड मार्क्स और जियोग्राफिकल इंडिकेशंस के एग्जामिनर के हैं, जबकि 2 पद डिप्टी डायरेक्टर (एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूपीएससी की ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल upsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएससी सीजीपीडीटीएम भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी और उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पदों का विवरण और पात्रता

ट्रेड मार्क्स और जीआई के एग्जामिनर पदों के लिए कुल 100 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कानून (Law) में डिग्री या उससे संबंधित समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। वहीं डिप्टी डायरेक्टर (एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स) के 2 पदों के लिए योग्यता शर्तें आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित की गई हैं।

इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और पहचान से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें डिग्री प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), फोटो पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि पात्रता, वेतनमान और आरक्षण से जुड़ी सभी शर्तों की सही जानकारी मिल सके।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) प्रश्न शामिल होंगे।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी पेशेवर योग्यता और ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद किया जाएगा।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये का बेसिक वेतन दिया जाएगा। सभी भत्तों को मिलाकर कुल मासिक वेतन लगभग 1 लाख से 1.25 लाख रुपये के बीच हो सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Online Recruitment Application (ORA) लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि नए यूजर हैं तो New User Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का सत्यापन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद संबंधित पद (Examiner of Trade Marks & GI / Deputy Director) का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू है तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें