फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS 2025: अप्रैल में इस तारीख को होगी सीडीएस-I परीक्षा; यूपीएससी ने जारी किया कार्यक्रम

Thu, 27 Mar 2025 02:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CDS 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस-I परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे नीचे परीक्षा की तारीख जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
13 अप्रैल को होगी यूपीएससी सीडीएस परीक्षा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CDS 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 1 2025) के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा अगले महीने (अप्रैल 2025) में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CDS 2025 Schedule: 13 अप्रैल को तीन पालियों में होगी परीक्षा

यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक, सामान्य ज्ञान की परीक्षा दूसरी पाली, यानी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और प्रारंभिक गणित के लिए परीक्षा शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। विषयवार यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा समय सारणी नीचे दी गई है:
 
तारीख समय विषय कोड
13 अप्रैल, 2025 प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक अंग्रेजी 11
दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सामान्य ज्ञान 12
सायं 4 बजे से 6 बजे तक प्रारंभिक गणित 13

यूपीएससी सीडीएस 2025 भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों में कुल 457 रिक्तियों को भरना है। लिखित परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।

यूपीएससी सीडीएस 1 2025 में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होगा। उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई अकादमी, जैसे कि भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), वायु सेना अकादमी (AFA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के आधार पर विभिन्न पेपरों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें