UPSC CDS Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए के बाद अब सीडीएस-I ने की भी अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस (I) 2026 की परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी।सेट A, B, C और D की आधिकारिक उत्तर कुंजी अब वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यूपीएससी ने अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान (जीके) और गणित के लिए अलग-अलग पीडीएफ फाइलें जारी की हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तीनों की उत्तर कुंजी अलग-अलग डाउनलोड कर सकते हैं।