फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी सीडीएस 2 2026: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, साक्षात्कार के लिए 8956 का हुआ चयन, आगे क्या करना होगा?

Mon, 19 Oct 2026 08:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा-2, 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। साक्षात्कार के लिए 8,956 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है। आयोग ने सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर साझा किए हैं। परिणाम पीडीएफ खबर में उपलब्ध है...
 
विज्ञापन
UPSC CDS 2 2026 Written Result - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ने आज, 19 अक्तूबर को सीडीएस-2 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा-द्वितीय, 2026 की लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित हुई थी। परिणाम में 8,956 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

मूल दस्तावेज कब और कहां जमा करने होंगे?

योग्य अभ्यर्थियों को दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए। दस्तावेज जमा करने की समय सीमा इस प्रकार है:

विज्ञापन

 

पाठ्यक्रम दस्तावेज जमा करने की बताई गई अंतिम तारीख
भारतीय सैन्य अकादमी और भारतीय नौसेना अकादमी 1 जुलाई 2027
वायु सेना अकादमी 13 मई 2027
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के पुरुष एवं महिला पाठ्यक्रम 1 अक्तूबर 2027

 

अभ्यर्थियों को आयु प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता और लागू होने पर राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अगले चरण में सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होता है। यह प्रक्रिया रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत होती है। चयन प्रक्रिया में पांच प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शामिल हैं:

  • भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून
  • भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला
  • वायु सेना अकादमी, हैदराबाद
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई - पुरुष अभ्यर्थी
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई - महिला अभ्यर्थी

लिखित परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थियों के रोल नंबर

लिखित परीक्षा के परिणाम की सूची में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा में सफल होना अंतिम चयन नहीं है। अंतिम परिणाम संबंधित चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाता है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आगे बढ़ेंगे।


UPSC CDS 2 2026 Written Result List - PDF

विज्ञापन

 

लिखित परीक्षा के अंक कब जारी होंगे?

अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत अंक अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन उपलब्ध कराए दिए जाएंगे। जारी होने के बाद अंक 30 दिनों तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

  • परिणाम और सफल अभ्यर्थियों की संख्या की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट से करें।
  • साक्षात्कार से जुड़ी सूचना के लिए संबंधित भर्ती पोर्टल पर नजर रखें।
  • आयु और शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज तैयार रखें।
  • दस्तावेज जमा करने की तारीख और पता आधिकारिक निर्देशों से मिलाएं।
  • अंकों और अंतिम चयन से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की अधिसूचना को ही प्राथमिकता दें।

एसएसबी साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कैसे करें?

जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन में सेना को पहली प्राथमिकता दी है, उन्हें भारतीय सेना के भर्ती पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा करना होगा। इसके लिए:

  1. भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपनी उपयोगकर्ता प्रोफाइल और पंजीकरण की स्थिति जांचें।
  3. यदि पहले से पंजीकरण है, तो दोबारा खाता न बनाएं।
  4. साक्षात्कार से संबंधित आधिकारिक सूचना और बुलावा पत्र के लिए पोर्टल पर जारी निर्देशों का पालन करें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें