UPSC CAPF 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है।
- उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट लागू)।
- अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार को CAPF पदों के लिए UPSC द्वारा निर्धारित शारीरिक और चिकित्सा मानकों को पूरा करना होगा।
देखें अहम तिथियां
| आयोजन |
तारीख / समय |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि |
20 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि |
20 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि |
12 मार्च 2026 (शाम 6:00 बजे तक) |
| पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि (आयु) |
1 अगस्त 2026 |
| लिखित परीक्षा की तिथि |
19 जुलाई 2026 |
| पेपर I का समय |
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| पेपर II का समय |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
| प्रश्न पत्र प्रस्तुतियों के लिए विंडो |
परीक्षा के बाद तीसरे दिन से सातवें दिन तक (शाम 6:00 बजे तक) |
क्या है जरूरी दस्तावेज और अंतिम तिथि?
ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर, तथा फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस) का विवरण देना होगा। आवेदन की सुविधा केवल 12 मार्च 2026 शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी और किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UPSC CAPF 2026: कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 तय किया गया है, जबकि एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
यूपीएससी CAPF परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल होंगे। लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), मेडिकल परीक्षण और इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।