आज के समय में अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी का सपना हर नौजवान देखता है लेकिन अपने सपने को पूरी वही कर पाते हैं जो अपना लक्ष्य तय कर अपना सफर करते हैं अक्सर ऐसा देखा जाता है कि हम सभी अपने सपने को पूरा करने के लिए परिश्रम तो बहुत करते हैं लेकिन लक्ष्य निर्धारित न होने के कारण सफलता नहीं खास तौर पर सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए लक्ष्य तय कर अपनी पढ़ाई करना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखकर Safalta Talks ने एक खास सेशन में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यासागर को आमंत्रित किया।
कौन हैं विद्यासागर
एक सामान्य से मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले विद्यासागर ने अब तक कई प्रतियोगी परीक्षाओं में
सफलता प्राप्त की है। इनकी 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। शुरू से ही पढ़ाई में अच्छे विद्यासागर ने NIT त्रिची से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। जिसके बाद इन्होंने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की परीक्षा क्रैक की। जिसमें इनका ऑप्शनल विषय मैथ्स था।
इस खास सेशन में विद्यासागर छात्रों को लक्ष्य निर्धारण का सही तरीका व उसके लाभ के बारे में बताएंगे। साथ ही छात्रों के सवालों के जवाब भी देंगे। बता दें कि इस सेशन का आयोजन 8 जुलाई को शाम 7 बजे Safalta Talks के यूट्यूब चैनल पर होगा। तो फिर देर किस बात की आप भी जुड़ें इस सेशन से और जानें तैयारी से जुड़ी खास बातें। इस सेशन से जुड़ने के लिए
विजिट करें ।