कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.Sc, B.Tech/B.E, LLB, BVSc, M.Sc, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या MS/MD जैसी योग्यताएं होनी चाहिए। हर पद की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
जानें आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, यह आयुसीमा पदों के अनुसार भिन्न हो सकती है और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में 75% वेटेज लिखित परीक्षा को और 25% वेटेज साक्षात्कार को दिया जाएगा।