फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Final Result 2021: यूपीएससी आईईएस आईएसएस का फाइनल रिजल्ट जारी, अभय जोशी और अमित कुमार ने किया टॉप

Tue, 14 Dec 2021 02:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर घोषित कर दिया है। फाइनल मेरिट लिस्ट 16 से 18 जुलाई के बीच हुई लिखित परीक्षा और 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच हुई इंटरव्यू टेस्ट के आधार पर तैयार की गई है। यूपीएससी (UPSC) ने IES (Indian Economic Service) में 15 और ISS (Indian Statistical Service) में 11 रिक्तियों पर नियुक्तियों के लिए अंतिम परिणाम जारी किया है।

ये है यूपीएससी आईईएस और आईएसएस के टॉपर्स

भारतीय आर्थिक सेवा (IES) परीक्षा अभय जोशी ने टॉप किया है, उसके बाद त्रिशला सिंह और आरती गर्ग ने क्रमश दूसरा ओर तीसरा स्थान पाया है। वहीं, भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (ISS) में, अमित कुमार ने शीर्ष रैंक हासिल की, उसके बाद अर्का मंडल और मनीष कुमार ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन

जुलाई में आयोजित की गई थी यूपीएससी की परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि यूपीएससी की ओर से 16 से 18 जुलाई, 2021 तक आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणामों के आधार पर 29 नवंबर से 1 दिसंबर, 2021 तक व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। योग्यता के क्रम में, भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा में पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।

आधिकारिक चयन सूची को देखने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेेबसाइट पर विजिट करें।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें UPSC IES, ISS फाइनल रिजल्ट 2021

  • चरण 1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जाएं।
  • चरण 2. होम पेज पर दिखाई दे रहे परिणाम टैब पर क्लिक करें।
  • चरण 3. यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चरण 4. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें