फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPRVUNL JE Result 2022: यूपीआरवीयूएनएल जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 19 Jul 2022 05:27 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPRVUNL JE Result 2022 Declared: इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (E&M), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड- II और लैब असिस्टेंट के पद शामिल हैं।  
विज्ञापन
UPRVUNL JE Recruitment Result 2022 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPRVUNL JE Recruitment Result 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (E&M), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड- 2 और लैब असिस्टेंट के पद शामिल हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

14 और 15 मई को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी परीक्षा

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीआरवीयूएनएल की ओर से 14 और 15 मई को विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की गई थी। यूपीआरवीयूएनएल द्वारा परीक्षा की उत्तर कुंजी 18 मई, 2022 को जारी की गई थी। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।  

134 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा

परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा UPRVUNL JE परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य के विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर व अन्य के 134 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा द्वारा जूनियर इंजीनियर के 82 पद, लैब असिस्टेंट के 17 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 21 पद और केमिस्ट (ग्रेड 2) के 14 पद भरे जानें हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीआरवीयूएनएल (UPRVUNL) ने प्रश्न पत्र के सभी चार सेटों - ए, बी, सी तथा डी का परिणाम जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

UPRVUNL JE Result डाउनलोड करने के आसार चरण

निम्नलिखित आसान चरणों का अनुसरण करके छात्र UPRVUNL JE Result 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं -
  1. सबसे पहले उम्मीदवार UPRVUNL की अधिकारिक वेबसाइट - uprvunl.org पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध 'Careers- Recruitment Notices' टैब पर जाएं और Result के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपके सामने लॉग इन विंडो खुलेगी, जिसमें पूछे गए विवरणों को भरना होगा।
  4. विवरण दर्ज करने पर आपके सामने UPRVUNL JE Result 2022 की फाइल प्रदर्शित होगी।
  5. परिणाम कम स्कोर कार्ड में अपने नामांकन संबंधी विवरण और अंकों की जांच कर लें।
  6. उम्मीदवार Result को डाउनलोड करके प्रिंट आउट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें