UPPSC Staff Nurse Ayurveda
- फोटो : uppsc.up.nic.in
जल्द जारी होगी श्रेणीवार कट ऑफ अंक
उक्त परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित प्राप्तांक तथा श्रेणीवार कट ऑफ अंक अन्तिम चयन परिणाम घोषित होने के उपरान्त आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए जाएंगे तथा इसकी सूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
उम्मीदवार ध्यान दे, आयोग ने यह भी कहा है कि इस परीक्षा सम्बन्ध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अन्तर्गत प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे और न ही उन पर विचार किया जायेगा। मुख्य परीक्षा के सन्दर्भ में जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। अब होमपेज पर, नए अनुभाग पर जाएं। वहां उपस्थित स्टाफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा पर क्लिक करें। अब आपका परिणाम स्क्रिन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट की एक कॉपी ले लें।