हमारे देश के लाखों नौजवान आज भी बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी करने के बजाय समाज और देश सेवा करना ज्यादा पसंद करते हैं और इसके लिए वो सालों तक मेहनत भी करते हैं लेकिन कामयाबी केवल उन्हीं के कदम चूमती है जो किसी भी तरह की चुनौतियों से ना घबराते हुए आगे बढ़ते रहते हैं। Safalta Talks के खास सेशन हम आपकी मुलाकात में एक ऐसी ही शख्सियत से कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए जीवन में कई कुर्बानियां दीं और आखिर में अपनी मंजिल पर पहुंचकर ही दम लिया। हम इस खास सेशन में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैनात कर्शियल टैक्स ऑफिसर विशाल चौधरी बुला रहे हैं। ये प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों के साथ अपने अनुभव और खास तौर पर उत्तर प्रदेश में लागू किए गए PET और आने वाली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ कई जानकारी भी साझा करेंगे।
उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे बंसी के रहने वाले विशाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बंसी से ही की जिसके बाद उन्होंने बीटेक किया और एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगे। लेकिन सरकारी नौकरी की चाहत की वजह से उन्होंने अपनी प्राइवेट नौकरी छोड़ दी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगे। इसके बाद उन्होंने कई परीक्षाओं को क्रैक कर कई सरकारी नौकरियां हासिल की लेकिन आखिर में लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास करने के अपने सपने को पूरा करके ही दम लिया। अगर आप भी सिविल सर्विस या किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो विशाल चौधरी का मार्गदर्शन आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। इस सेशन का आयोजन 17 जुलाई शाम 7 बजे होगा। इस खास सेशन से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें
Safalta Talks का यूट्यूब चैनल या फिर क्लिक करें और इस सेशन का हिस्सा बन जाएं।