UPPSC RO/ARO Exam 2017: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2017 (आरओ-एआरओ) का परिणाम 3 मार्च, 2020 को जारी किया था। अब इस परिणाम मे संशोधन किया गया है। आरओ – एआरओ भर्ती 2017 में पदों की कुल संख्या 809 थी। जब आयोग ने इन पदों के परिणाम जारी किये, तो 809 पदों के लिए आयोग ने 663 उम्मीदवारों का चयन किया था।
वहीं 146 पद रिक्त रह गये थे। परिणाम आने के बाद उम्मीदवारों ने यह सवाल उठाए। कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 15 नवंबर, 2019 को मांगे गए प्रार्थना पत्र में पूर्व की भर्तियों में चयनित हो चुके, जिन अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थन वापस लेने का प्रार्थना पत्र दिया था, उन्हें भी चयनित कर लिया गया है।
इसके बाद यूपीपीएससी ने ऐसे सफल हुए उम्मीदवारों का चयन निरस्त करते हुए उनके स्थान पर 25 असफल उम्मीदवारों का चयन किया है। परिणाम में इस संशोधन के कारण पूर्व में चयनित 11 उम्मीदवारों का विभाग अथवा पद में भी बदलाव किए गए हैं। इन सभी संशोधनों की सूची आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए लिंक पर उपलब्ध है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
25 अन्य चयनित हुए उम्म्मीदवाराें की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE Updates: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जल्द करें आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।