UPPSC RO ARO Exam Dates: 22, 23 दिसंबर को होगी परीक्षा
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 दिसंबर को किया जाएगा। दोनों दिनों को मिलाकर परीक्षा का आयोजन कुल तीन पालियों में किया जाएगा। तीसरी पाली की परीक्षा का आयोजन 23 दिसंबर को किया जाएगा। 22 दिसंबर को प्रथम पाली सुबह 09:00 से 12:00 बजे, द्वितीय पाली दोपहर 02:30 से 05:30 बजे तक तथा 23 दिसंबर को तृतीय पाली की परीक्षा 09:00 से 12:00 बजे तक होगी।
एक पाली में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी होने पर परीक्षा कई पालियों में कराई जाएगी। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, भर्ती परीक्षा में कुल 10,76,004 अभ्यर्थी शामिल होने हैं। आयोग ने नौ अक्तूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।
नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला भी जारी
परीक्षा तिथियां जारी करने के साथ ही आयोग ने एक से अधिक शिफ्टों में होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला भी जारी कर दिया है। आयोग ने कहा है कि विशेषज्ञों की समति ने अदालती आदेशों का गहन अध्ययन कर उपरोक्त फॉर्मूले की सिफारिश की थी।
UPPSC RO ARO Admit Card: कब आएगा एडमिट कार्ड?
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 दिंसबर को किया जाना है। आमतौर पर आयोग परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है। ऐसे में आयोग से एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह या तीन दिन पहले जारी करने की उम्मीद लगाई जा सकती है। हालांकि, आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है।
पूर्व में प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी के लिए निर्धारित थी, जिसके लिए एडमिट कार्ड लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया गया था। इस आधार पर उम्मीद लगाई जा सकती है कि आयोग दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दे।