फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC RO-ARO Final Result: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ मेंस का रिजल्ट घोषित, 419 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Mon, 06 Apr 2026 01:37 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC RO-ARO Final Result OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) मुख्य परीक्षा-2023 के रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 419 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC RO-ARO Final Result: यूपीपीएससी ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। अब अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 419 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें आरओ और एआरओ दोनों पद शामिल हैं।

कितने छात्र परीक्षा में हुए शामिल?

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ 2023 की मुख्य परीक्षा 2 और 3 फरवरी 2026 को हुई थी। इसमें कुल 5930 छात्र शामिल हुए थे। सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए हिंदी टाइपिंग टेस्ट 16 से 19 फरवरी 2026 के बीच कराया गया था।

विज्ञापन


इस भर्ती में कुल 419 पद थे, जिनमें 338 समीक्षा अधिकारी (RO) और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पद शामिल थे। आयोग ने सभी 419 पदों के लिए 419 छात्रों को पास घोषित किया है, यानी आयोग ने इन सभी पदों के बराबर ही अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है, यानी जितने पद थे उतने ही उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

क्या है आगे का प्रोसेस

यह रिजल्ट अभी अस्थायी (प्रोविजनल) है। अब सभी चयनित छात्रों के डॉक्यूमेंट चेक किए जाएंगे। अगर सब सही पाया गया, तो ही उनकी नौकरी पक्की होगी। जल्द ही अंक और कटऑफ भी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इस मामले में RTI के जरिए जानकारी नहीं दी जाएगी। जब सभी दस्तावेज सही पाए जाएंगे, तभी चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल सूची तैयार होगी और उनकी नियुक्ति के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। तभी उनकी नौकरी पक्की मानी जाएगी।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

पोस्ट नाम विभाग कुल पोस्ट
समीक्षा अधिकारी यूपी सचिवालय 322
समीक्षा अधिकारी यूपीपीएससी 9
समीक्षा अधिकारी राजस्व मंडल विभाग 3
सहायक समीक्षा अधिकारी उत्तर प्रदेश सचिवालय 40
सहायक समीक्षा अधिकारी राजस्व विभाग 23
सहायक समीक्षा अधिकारी यूपीपीएससी 13
सहायक समीक्षा अधिकारी यूपीपीएससी 13
सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) यूपीपीएससी 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें