UPPSC RO ARO Vacancy: 411 पदों के लिए होगी परीक्षा
आरओ/एआरओ के 411 पदों के लिए 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इसके बाद, परीक्षा दिसंबर 2024 के लिए निर्धारित की गई। इस बार भी विरोध प्रदर्शन के चलते आयोग को परीक्षा तिथि वापस लेनी पड़ी। अब आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव करते हुए इसे एक दिन एक ही पाली में आयोजित करने का निर्णय लेते हुए नई परीक्षा तिथि की घोषणा की है।