फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC परीक्षा के परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 14 Jun 2019 12:19 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC सिविल जज मेन्स परीक्षा परिणाम : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल जज मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, अपना परिणाम UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीपीएससी सिविल जज मेन्स परीक्षा 30 और 31 जनवरी 2019 एवं 01 फरवरी, 2019 को आयोग द्वारा प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित करायी गई थी। आपको बता दें कि परीक्षा में कुल 5795 उम्मीदवार उपस्थित थे। इनमें से 1847 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सिविल जज की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर UPPSC सिविल जज मेन्स परीक्षा (जूनियर डिवीजन) परिणाम 2019 देख सकते हैं।

विज्ञापन

UPPSC सिविल जज मेन्स परीक्षा 2019 के परिणाम देखने के चरण:

चरण 1. UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2. दी गई यूपी सिविल जज मेन्स परीक्षा परिणाम की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. यूपीपीएससी सिविल जज मेन्स परीक्षा (जूनियर डिवीजन) परिणाम 2019 पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 4. उसे डाउनलोड करें।
 
अधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें