फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी ने जारी किया पीसीएस, बीईओ समेत अन्य कई बड़ी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर

Wed, 10 Jun 2020 08:33 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपीपीएससी
विज्ञापन

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2019 की मुख्य परीक्षा 25 जुलाई से आयोजित की जाएगी और पीसीएस-2020 एवं सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)/2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्टूबर को होगी। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)-2019 की प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। कुल 13 परीक्षाओं का संशोधन कैलेंडर जारी कर दिया है। कुल 13 परीक्षाएं शामिल हैं, जिनमें 11 परीक्षाएं वर्ष 2020 और दो परीक्षाएं वर्ष 2021 में होंगी। 

विज्ञापन


यूपीपीएससी ने इस साल 10 जनवरी को परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया था, जिनमें 16 परीक्षाएं शामिल थीं। इसके अलावा तीन मई को आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा भी प्रस्तावित थी, जो आयोग के कैलेंडर में पहले से शामिल नहीं थीं। इस तरह वर्ष 2020 में कुल 17 परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। कैलेंडर में 23 फरवरी तक शामिल पांच परीक्षाएं आयोग ने करा दी थीं। इसके बाद कोविड-19 के कारण आयोग को 21 जून तक विभिन्न तिथियों में प्रस्तावित सात परीक्षाएं स्थागित करनी पड़ीं। 

इनमें बीईओ-2019 की प्रारंभिक परीक्षा, पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा, पीसीएस-2020 एवं एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा, आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा, कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2019 सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीक्षा, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 शामिल थीं। इस तरह आयोग को वर्ष 2020 में कुल 12 परीक्षाएं करानी शेष रह गई हैं। संशोधित कैलेंडर में समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की मुख्य परीक्षा को भी शामिल किया गया है और आयोग ने इन 13 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इनमें इस साल जुलाई, अगस्त, सितंबर, नवंबर एवं दिसंबर में दो-दो और अक्तूबर में एक परीक्षा होगी। वहीं, अगले साल जनवरी एवं फरवरी में एक-एक परीक्षा होगी।

यहांं देखेें यूपीपीएसी परीक्षा के संशोधित कैंलेडर

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का नाम परीक्षा की तिथियां                          
सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) मुख्य परीक्षा-2018 18 जुलाई, 2020 से
पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2019  25 जुलाई, 2020 से
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रारंभिक परीक्षा, 2019  16 अगस्त, 2020
कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2019 23 अगस्त, 2020
आरओ/एआरओ प्री, 2016 13 सितंबर, 2020
एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा, 2019   19 
सितंबर, 2020 से
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 2020 एवं सीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा, 2020 11 अक्तूबर, 2020
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019  01 नवंबर, 2020
उद्योग विभाग के तहत सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग परीक्षा, 2016 22 नवंबर, 2020
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुख्य परीक्षा, 2019  06 दिसंबर, 2020
आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा, 2016   22 दिसंबर, 2020
पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2020 22 जनवरी, 2021 से 
एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा, 2020 13 फरवरी, 2021 से  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें