फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Vcancy 2026: यूपीपीएससी ने निकाली कंप्यूटर ऑपरेटर, मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें क्या है योग्यता

Tue, 04 Aug 2026 12:34 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर ऑपरेटर, मैनेजर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत कुल 47 पदों को भरा जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कुल 47 रिक्तियां निकाली हैं। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, आवेदन पत्र में किसी गलती को सुधारने के लिए 10 सितंबर 2026 तक संशोधन का अवसर दिया जाएगा।

देखें पदवार रिक्तियों का विवरण

पद का नाम विभाग पदों की संख्या
वास्तु सहायक उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास बोर्ड 14
संपत्ति प्रबंधक उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास बोर्ड 11
जीवाणुतत्ववेत्ता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश 12
प्रबंधक (सिस्टम) औद्योगिक विकास विभाग 1
वरिष्ठ प्रोग्रामर औद्योगिक विकास विभाग 1
प्रोग्रामर ग्रेड-2 वित्तीय योजना एवं संसाधन निदेशालय 1
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 7
कुल - 47

जानें पदवार शैक्षणिक योग्यता

  • वास्तु सहायक: इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना चाहिए। साथ ही वास्तुकला (Architecture) में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट या 3 वर्षीय आर्किटेक्चर असिस्टेंट कोर्स और संबंधित अनुभव होना जरूरी है।
  • एस्टेट मैनेज (Estate Manager): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है। MBA या प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। हिंदी का ज्ञान भी आवश्यक है।
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट (Microbiologist): माइक्रोबायोलॉजी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। साथ ही खाद्य पदार्थों के सूक्ष्मजीव परीक्षण का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
  • प्रबंधक (सिस्टम): स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • सीनियर प्रोग्रामर: स्नातक डिग्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता आवश्यक है।
  • प्रोग्रामर ग्रेड-2: स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा या DOEACC (NIELIT) का A-लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए। सॉफ्टवेयर, डेटाबेस और नेटवर्किंग की जानकारी भी जरूरी है।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी: स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
विज्ञापन

क्या है आयु सीमा के नियम?

UPPSC भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है और उनके लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।

जानें कितना मिलेगा वेतन?

पद का नाम वेतनमान
वास्तु सहायक 9,300 - 34,800 + 4,600 ग्रेड पे (लेवल-7)
संपत्ति प्रबंधक 9,300 - 34,800 + 4,600 ग्रेड पे (लेवल-7)
जीवाणुतत्ववेत्ता 44,900 - 1,42,400 (लेवल-7)
प्रबंधक (सिस्टम) 15,600 - 39,100 + 5,400 ग्रेड पे
वरिष्ठ प्रोग्रामर 9,300 - 34,800 + 4,600 ग्रेड पे
प्रोग्रामर ग्रेड-2 44,900 - 1,42,400 (लेवल-7)
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी लेवल-5 वेतनमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें