फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: यूपीपीएससी में निकली प्रिंसिपल की भर्ती, सैलरी दो लाख से अधिक; जानें कितने पदों पर होगा चयन

Sat, 26 Apr 2025 04:26 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Recruitment 2025: यूपीपीएससी ने प्रिंसिपल की भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मई 2025 तक यूपीपीएससी की वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी दिन तक किया जा सकेगा। इसके बाद, 2 जून 2025 तक फॉर्म में सुधार का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत प्रिंसिपल पदों पर कुल 21 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 8 पद, अनुसूचित जाति के लिए 6 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए कोई पद नहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 4 पद आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

प्राविधिक शिक्षा/शोध/उद्योग में उपाधि या डिप्लोमा स्तर पर न्यूनतम 16 वर्षों का अध्यापन अनुभव। इसके अलावा, पीएचडी और स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री भी अनिवार्य। उम्मीदवारों को विभागाध्यक्ष के स्तर पर 05 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

1 जुलाई 2025 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 1975 से पहले और 01 जुलाई 1990 के बाद का नहीं होना चाहिए।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-13 के अनुसार 1,31,400 रुपये से 2,04,700 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

आवेदन शुल्क

सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ओबीसी उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये और दिव्यांगजन के लिए 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'यूपी प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2025' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद सबमिट करें और एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें