फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2023: यूपीपीएससी भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका, 394 पदों के लिए आवेदन कैसे करें

Fri, 14 Jul 2023 04:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 14 जुलाई, 2023 को विभिन्न विभागों में व्याख्याता, डेंटल सर्जन, यूनानी चिकित्सा अधिकारी और अन्य पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद करने वाला है।
विज्ञापन
uppsc recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 14 जुलाई, 2023 को विभिन्न विभागों में व्याख्याता, डेंटल सर्जन, यूनानी चिकित्सा अधिकारी और अन्य पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद करने वाला है। उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य आयोग के विभिन्न विभागों में व्याख्याताओं, अधिकारियों आदि के कुल 393 पदों को भरना है। 

विज्ञापन

UPPSC Recruitment रिक्तियों विवरण

  • यूपी फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाएं : 41 रिक्तियां
  • यूपी भू-विज्ञान एवं खनन विभाग : 01 रिक्ति
  • यूपी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग : 174 रिक्तियां
  • यूपी आयुष (आयुर्वेद) विभाग : 127 रिक्तियां
  • यूपी आयुष (होम्योपैथी) विभाग : 23 रिक्तियां
  • यूपी आयुष (यूनानी) विभाग : 28 रिक्तियां

UPPSC Recruitment पात्रता मापदंड

  • यूपी फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए आयु सीमा एक जुलाई, 2023 तक 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। 
  • यूपी भू-विज्ञान और खनन विभाग के लिए आयु सीमा एक जुलाई, 2023 तक 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। 
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए आयु सीमा एक जुलाई 2023 तक 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • आयुष (आयुर्वेद) विभाग के लिए आयु सीमा एक जुलाई, 2023 तक 25 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
  • यूपी आयुष (होम्योपैथी) विभाग के लिए आयु सीमा  एक जुलाई, 2023 तक 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
  • यूपी आयुष (यूनानी) विभाग के लिए आयु सीमा एक जुलाई, 2023 तक 21 वर्ष से 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
  • उम्मीदवार पद-वार पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, वेतनमान और अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
    
    
    
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?

यूपीपीएससी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :- 
  1. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर लॉग इन करें।
  2. एक बार पंजीकरण फॉर्म (ओटीआर फॉर्म) पूरा करें।
  3. "यूपीपीएससी में विभिन्न पदों" के लिए ऑनलाइन सबमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. ओटीआर विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  6. एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें