फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2023: यूपीपीएससी में लेक्चरर और अन्य पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Mon, 19 Jun 2023 10:21 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया में व्याख्याता (लेक्चरर) और विभिन्न विभागों में ऑफिसर पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार 14 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2023: कुल पद

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 395 प्रमुख पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया uppsc.up.nic.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है।

जिन विभागों में भर्ती होनी है वो निम्न प्रकार हैं:-
  • यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरीज - 41 रिक्तियां
  • यूपी भूविज्ञान और खनन विभाग - 1 रिक्ति
  • यूपी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग - 174 रिक्तियां
  • यूपी आयुष (आयुर्वेद) विभाग - 127 रिक्तियां
  • यूपी आयुष (होम्योपैथी) विभाग - 23 रिक्तियां
  • यूपी आयुष (यूनानी) विभाग - 28 रिक्तियां

UPPSC Recruitment 2023: आयु-सीमाा और आवेदन शुल्क    

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो पदानुसार न्यूनतम 21/25/28 वर्ष और अधिकतम आयु 40/45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी मानकों अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 105 रुपये तो एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।

UPPSC Recruitment 2023: पात्रता और वेतन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पदानुसार ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए। इसके अलावा कार्यानुभव होना भी आवश्यक है। चयन होने पर उम्मीदवार को 15 हजार 600 रुपये से लेकर 2 लाख आठ हजार 770 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

 
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

ये आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है। इसके लिए uppsc.up.nic.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया निम्न रूप से पूरी की जा सकती है :-
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन फॉर्म  (ओटीआर फॉर्म) पूरा करें।
  3. फिर UPPSC में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन सबमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. ओटीआर विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
  5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  6. फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें