फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC 2020 : लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी का मौका, ये रहा आवेदन लिंक

Sun, 06 Sep 2020 09:27 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
छात्राएं - फोटो : iStock
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अनेक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट के कई पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने से पहले ही आवेदन करा लें। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।

 

महत्वपूर्ण तिथियां-

 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 01 अक्टूबर, 2020

 शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि- 01 अक्टूबर, 2020

 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 05 अक्टूबर, 2020

 

 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन-

इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ के माध्यम से 5 सितंबर से 1 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

आवेदन शुल्क –

जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 105 रुपये

एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 65 रुपये

शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 25 रुपये

 

 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन शुल्क का भुगतान-

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

 

पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता –

पदों की जानकारी और उनसे संबंधित शैक्षणिक योग्यता के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करके देखें।

 

आयु सीमा -

इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग है। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

 

नौकरी करने का स्थान - उत्तर प्रदेश

चयन प्रक्रिया-

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

 

आधिकारिक अधिसूचना का डायरेक्ट लिंक- http://uppsc.up.nic.in/CandidateHomePage.html

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक – http://uppsc.up.nic.in/Notifications.aspx

यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक - http://uppsc.up.nic.in/

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें