फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: यूपीपीएससी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा के लिए तारीख घोषित, अप्रैल में होंगे एग्जाम; देखें एग्जाम पैटर्न

Fri, 13 Mar 2026 12:06 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Principal Recruitment 2025: यूपीपीएससी ने प्रिंसिपल (प्रधानाचार्य) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रयागराज में दो सत्रों में कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा के लिए तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन 24 अप्रैल 2025 से 26 मई 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 21 पद घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत प्रिंसिपल (प्रधानाचार्य) के कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें अनारक्षित (General) वर्ग के लिए 8 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 6 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 5 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए कोई पद नहीं रखा गया है।

इसके अलावा इन पदों में से 4 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं, ताकि भर्ती में महिलाओं को भी उचित अवसर मिल सके।

इस दिन होगी परीक्षा

यूपीपीएससी, प्रयागराज द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 30 जनवरी 2026 के अनुसार उ०प्र० प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 के तहत निकाले गए प्रधानाचार्य पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को कराई जाएगी।

विज्ञापन


यह परीक्षा प्रयागराज में आयोग के परीक्षा हाल में होगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक चलेगा। इस परीक्षा के माध्यम से तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-13 के अनुसार 1,31,400 रुपये से 2,04,700 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

UPPSC Principal Exam Pattern: देखें परीक्षा पैटर्न

परीक्षा दो सत्रों में होगी। प्रथम सत्र में पहला प्रश्न पत्र होगा, जिसमें सामान्य हिन्दी से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा, यानी कुल 75 अंक। इसके साथ ही सामान्य अध्ययन-I से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल 300 अंक होंगे। इस प्रकार पहले प्रश्न पत्र के कुल अंक 375 होंगे और इसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

द्वितीय सत्र में दूसरा प्रश्न पत्र होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन-II से 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा, इसलिए इस पेपर के कुल 375 अंक होंगे। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए भी अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

 
सत्र प्रश्न पत्र विषय प्रश्नों की संख्या प्रति प्रश्न अंक कुल अंक समय
प्रथम सत्र प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य हिन्दी 25 3 75 2 घंटे 30 मिनट
प्रथम सत्र प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन-I 100 3 300 2 घंटे 30 मिनट
द्वितीय सत्र द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन-II 125 3 375 2 घंटे 30 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें