फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Prelims Result: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट कब होगा जारी? यहां ऐसे कर सकेंगे चेक

Mon, 12 Jun 2023 01:23 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS Prelims Result Date 2023:  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ओर से आयोजित यूपी पीसीएस (UP PCS Prelims) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि परिणाम इसी सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
UPPSC PCS Prelims Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS Pre Result 2023 Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ओर से आयोजित यूपी पीसीएस (UP PCS Prelims) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि परिणाम इसी सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए अपना यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन




 

UPPSC PCS 2023 रिक्तियों का विवरण

यूपीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 के लिए 173 रिक्तियां हैं। हालांकि, परिस्थितियों या आवश्यकता के आधार पर रिक्तियों की संख्या बढ़ या घट सकती है।

 

UP PSC PCS 2023 प्रारंभिक परीक्षा दो सत्र में हुई

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 14 मई, 2023 को हुई थी, जिसमें लगभग 3.4 लाख उम्मीदवार संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। अधिकारियों के अनुसार, पीसीएस प्रीलिम्स 2023 परीक्षा के लिए लगभग 5.6 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

 

UP PSC PCS 2023 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जल्द

यूपीपीएससी ने दो सत्रों में उत्तर प्रदेश पीसीएस 2023 प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की। परीक्षा की अवधि दो घंटे थी, पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक। भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 17 मई को आयोग ने परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। इसके बाद से ही उम्मीदवारों को रिजल्ट की घोषणा का इंतजार है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी किए जाएंगे।  

 

विज्ञापन

UPPSC PCS Result चेक एवं डाउनलोड करने के स्टेप्स

  1. सबसे पहले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2. UPPSC परिणाम टैब पर जाएं, "UP PCS मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची" पर क्लिक करें।
  3. आपको उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य और उच्च अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लेना चाहिए।
  6. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें