200 से बढ़कर 920 हुई पदों की संख्या
यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस भर्ती में पदों की संख्या में करीब साढ़े चार गुना की वृद्धि भी की है। पहले पदों की संख्या 200 थी, जिसे अब बढ़ाकर 920 कर दिया गया है। इसमें 106 पद एसीएफ/आरएफओ के और 814 पद राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा पीसीएस के लिए हैं।
- एसीएफ/आरएफओ - 106 पद
- पीसीएस - 814 पद
- कुल पद - 920
UPPSC PCS Mains Exam Date: कब होगी यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा?
पूर्व में यह संभावना जताई गई थी कि 12 अक्तूबर को आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में घोषित किए जाएंगे। हालांकि, यूपीपीएससी ने अनुमान से पहले ही नतीजों की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि मुख्य परीक्षा का आयोजन भी जल्द ही किया जाएगा।
| परीक्षा वर्ष |
प्रारंभिक परीक्षा तिथि |
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम |
मुख्य परीक्षा तिथि |
| 2023 |
14 मई, 2023 |
27 जून, 2023 |
26-29 दिसंबर 2023 |
| 2024 |
22 दिसंबर, 2024 |
1 मार्च, 2025 |
29 जून से 2 जुलाई |
| 2025 |
12 अक्तूबर, 2025 |
1 दिसंबर, 2025 |
अभी तक घोषित नहीं |
संभावित रूप से मुख्य परीक्षा 3 से 5 महीनों के भीतर कराई जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, यह पिछले वर्षों के रूझानों के आधार पर सिर्फ एक अनुमान है। पिछले दो वर्षों के पैटर्न के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्य परीक्षा मार्च- अप्रैल 2026 तक होने की संभावना है।
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 पीडीएफ...
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 6,26,387 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। परीक्षा के पहले सत्र में 2,67,340 और दूसरे सत्र में 2,65,270 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आयोग सही समय पर मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित करेगा।