फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS: यूपी पीसीएस उत्तर कुंजी को चुनौती देने की समयसीमा नजदीक, इस दिन बंद होगी विंड़ो; दर्ज करें आपत्ति

Mon, 30 Dec 2024 11:07 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS Prelims 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा की उत्तर कुंजी के लिए पत्ति विंडो बंद कर देगा, जो उम्मीदवार किसी भी विसंगति के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे नीचे बताए तरीके आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
UPPSC PCS Prelims - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS Prelims 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) यूपीपीएससी प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की विंडो कल, 31 दिसंबर, 2024 को बंद कर देगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) के माध्यम से उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी आज, 30 दिसंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे परीक्षा में संभावित अंकों की गणना भी कर सकते हैं। 

परीक्षा में 5 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए शामिल

इस वर्ष कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 2,41,212 उम्मीदवार (लगभग 42%) परीक्षा में उपस्थित हुए। यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2024 मार्किंग स्कीम के अनुसार, 0.33 की निगेटिव मार्किंग होगी। यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर देते हैं, तो उसे गलत माना जाएगा, भले ही चिह्नित उत्तरों में से एक सही हो और जुर्माना लगाया जाएगा। 

इस दिन हुई परीक्षा

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई थी।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर शामिल थे: सामान्य अध्ययन I और सामान्य अध्ययन II। दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे और गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन शामिल था।  प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा देने के पात्र होंगे, जो वर्णनात्मक प्रारूप में होगी। चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण साक्षात्कार दौर है। 
विज्ञापन

आपत्तियां कैसे उठाएं?

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। 
  • अब अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें। 
  • उपलब्ध "उत्तर कुंजी आपत्ति" लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। 
  • उन प्रश्नों का चयन करें जिनको आप चुनौती देने जा रहे हैं। 
  • सभी सहायक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। 
  • इसके बाद अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें