फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी: पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, कितने अभ्यर्थी हुए सफल? पीडीएफ में देखें अपना रोल नंबर

Thu, 17 Sep 2026 05:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS Mains Result 2026: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो गया है। 10,284 अभ्यर्थियों में से 2,297 को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक हुई थी। आगे साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी।
 
विज्ञापन
UPPSC PCS Mains Result 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS Mains Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा योग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 2,297 को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग ने परिणाम से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति 17 सितंबर 2026 को जारी की है।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। आयोग के अनुसार, परीक्षा में कुल 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।


 

814 रिक्तियों के लिए हुई थी मुख्य परीक्षा

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुख्य परीक्षा के आधार पर कुल 28 प्रकार के पदों के लिए उपलब्ध 814 रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

इनमें से दो रिक्तियां ऐसी हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इन दो रिक्तियों को छोड़कर शेष 812 रिक्तियों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन्हीं 812 रिक्तियों के सापेक्ष आयोग ने 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।

2,297 अभ्यर्थी अब साक्षात्कार में होंगे शामिल

मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी साक्षात्कार में शामिल होना होगा। जिन पदों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाना है, उनके लिए साक्षात्कार की विस्तृत सूचना आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए पदों के संबंध में अधिमान्यता और साक्षात्कार से जुड़ी विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी।

आगे क्या होगा?

मुख्य परीक्षा में सफल 2,297 अभ्यर्थियों के लिए अब साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी। आयोग की ओर से साक्षात्कार की तारीख, समय, स्थान और अन्य जरूरी निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
 
विवरण जानकारी
परीक्षा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025
मुख्य परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026
परीक्षा केंद्र प्रयागराज और लखनऊ
मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 10,284
कुल प्रकार के पद 28
कुल रिक्तियां 814
केवल लिखित परीक्षा से चयन वाली रिक्तियां 2
लिखित परीक्षा + साक्षात्कार वाली रिक्तियां 812
साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थी 2,297
परिणाम जारी करने की तारीख 17 सितंबर 2026

UPPSC PCS 2025 Mains Result - Selected Candidates List PDF
विज्ञापन

आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है परिणाम

यूपीपीएससी ने मुख्य परीक्षा का परिणाम अपनी वेबसाइट के सूचना पट्ट पर उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

आयोग ने यह भी कहा है कि अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्तांकों और कटऑफ से संबंधित जानकारी के लिए आवेदन किया जाए। इसलिए आयोग ने फिलहाल प्राप्तांकों और कटऑफ से संबंधित आरटीआई आवेदन भेजने से बचने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें