फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Main 2023: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, यहां ऐसे करें आवेदन

Fri, 07 Jul 2023 04:23 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS Main Examination 2023 Registration: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC PCS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS Main Examination 2023 Registration: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई तक यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के विवरण को संपादित करने के लिए सुधार विंडो सात जुलाई से 28 जुलाई, 2023 तक खुली रहेगी।। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में से कुल 4047 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।  

 

UPPSC PCS Main Exam 254 रिक्तियों को भरने की कवायद

ये 4047 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 254 रिक्तियों को भरना है। पदों में सब रजिस्ट्रार, सहायक श्रम आयुक्त, सहायक नियंत्रक कानूनी माप (ग्रेड- II), तकनीकी सहायक (भूविज्ञान), कानून अधिकारी, तकनीकी सहायक (भूभौतिकी), कर निर्धारण अधिकारी, उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, जिला कमांडेंट होम गार्ड, आबकारी निरीक्षक और डिप्टी जेलर आदि शामिल हैं।  

Read Also: UPPSC PCS Mains 2023: Registration Starts at uppsc.up.nic.in, How to Apply


 

UPPSC PCS Main Examination 2023 के लिए आवेदन करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

 

विज्ञापन

UPPSC PCS Main Examination 2023 चयन प्रक्रिया

यूपीपीएससी पीसीएस 2023 के लिए प्रतियोगी परीक्षा में तीन क्रमिक चरण - पहला प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार और बहुविकल्पी), दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा (पारंपरिक प्रकार, यानी लिखित परीक्षा) और तीसरे चरण में मौखिक परीक्षा (व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार) शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें