UPPSC PCS 2022 Main Exam 1070 उम्मीदवार रहे सफल
संयुक्त राज्य और उच्च अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के तहत 383 पदों पर नौकरी के लिए मुख्य लिखित परीक्षा में कुल 5311 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 1070 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होने के लिए चुना गया है। पीसीएस मेन 2022 परीक्षा 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद के केंद्रों पर आयोजित की गई थी।