फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS J Result 2023: यूपी पीसीएस सिविल जज मेन्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 02 Aug 2023 12:36 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS J Mains Result 2023 OUT: यूपीपीएससी पीसीएस सिविल जज न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS J Mains Result 2023 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन (PCS J) परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। पीसीएस जे मुख्य परीक्षा में कुल 959 उम्मीदवार सफल हुए हैं। 

विज्ञापन

यूपीपीएससी न्यायिक सेवा सिविल जज मुख्य परीक्षा लखनऊ के चार और प्रयागराज के तीन परीक्षा केंद्रों पर 23 से 25 मई के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 303 पदों के लिए 959 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। अब इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।  

बता दें कि यूपीपीएससी पीसीएस-जे भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2022 में शुरू हुई थी। इसमें 79,565 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें 50,837 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम 16 मार्च को आया था, जिसमें 3102 अभ्यर्थी सफल हुए थे। 
विज्ञापन

UPPSC PCS ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर रिजल्ट नोटिफिकेशन चेक करें। 

  • यहां, 'LIST OF CANDIDATES QUALIFIED FOR INTERVIEW IN U.P. JUDICIAL SERVICES, CIVIL JUDGES (JUNIOR DIVISION) EXAM - 2022' लिंक पर क्लिक करें।

  • अब स्क्रीन पर इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की पीडीएफ लिस्ट खुलेगी।

  • इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें और आगे के लिए पीडीएफ को सेव कर लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें