फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS 2026: यूपी पीसीएस के 500 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, तुरंत भरें फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया

Mon, 27 Jul 2026 11:41 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS 2026 भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। करीब 500 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवार 27 जुलाई तक आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं, जबकि आवेदन में संशोधन 3 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
UPPSC PCS 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS 2026 Last Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 27 जुलाई 2026 है। जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है। हालांकि, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 3 अगस्त 2026 तक उसमें संशोधन किया जा सकेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू 25 जून 2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026

लगभग 500 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत फिलहाल करीब 500 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हालांकि विभागों से मिलने वाले अंतिम प्रस्ताव के आधार पर पदों की संख्या में बदलाव संभव है।

इस भर्ती के जरिए डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO), ट्रेजरी ऑफिसर, जेल अधीक्षक, जिला कल्याण अधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद भरे जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

अधिकांश पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री जरूरी है। हालांकि कुछ पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
 
पद आवश्यक योग्यता
सब रजिस्ट्रार / सहायक अभियोजन अधिकारी एलएलबी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्नातकोत्तर
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी बीकॉम
वरिष्ठ प्रवक्ता (DIET) स्नातकोत्तर एवं बीएड
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अर्थशास्त्र/समाजशास्त्र/कॉमर्स में स्नातक तथा संबंधित डिप्लोमा/डिग्री
सहायक नियंत्रक (विधिक माप विज्ञान) भौतिक विज्ञान में स्नातक या मैकेनिकल इंजीनियरिंग
 

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
 
श्रेणी आयु सीमा
सामान्य वर्ग 21 से 40 वर्ष
दिव्यांग (PH) अधिकतम 55 वर्ष
प्रधानाचार्य (राजकीय इंटर कॉलेज) 30 से 40 वर्ष
 

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

यूपी पीसीएस भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी।
  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • साक्षात्कार (Interview)

कुछ पदों के लिए शारीरिक मानक भी जरूरी

डीएसपी, जेल अधीक्षक और आबकारी निरीक्षक जैसे पदों के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। उदाहरण के तौर पर डीएसपी पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई सामान्यतः 165 सेंटीमीटर निर्धारित है।

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य / EWS / OBC ₹125
SC / ST ₹65
दिव्यांग ₹25
भूतपूर्व सैनिक ₹65

किन कारणों से आवेदन हो सकता है निरस्त?

आयोग ने उम्मीदवारों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गलत जानकारी भरने या जरूरी शर्तें पूरी नहीं होने पर आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। प्रमुख कारण इस प्रकार हैं-
  • निर्धारित आयु सीमा पूरी न होना।
  • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का अभाव।
  • फोटो या आवश्यक घोषणा पत्र अपलोड न करना।
  • गलत या भ्रामक जानकारी देना।
  • महत्वपूर्ण जानकारी छिपाना।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया चार चरणों में होगी पूरी

ऑनलाइन आवेदन निम्नलिखित चरणों में पूरा करना होगा-
  • पहला चरण: OTR नंबर से लॉगिन कर सत्यापन करना। इसके बाद उम्मीदवार की मूल जानकारी स्वतः दिखाई देगी।
  • दूसरा चरण: पता, शैक्षणिक योग्यता, वरीयता वाले पद और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • तीसरा चरण: निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
  • चौथा चरण: सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें