फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC ने जारी किए एलटी ग्रेड साइंस टीचर परीक्षा के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 16 Oct 2019 12:24 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवारों के परिणाम आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड पुरुष / महिला वर्ग) की परीक्षा 29 जुलाई, 2018 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में आयोजित की गई थी। 

लगभग 11284 पुरुष उम्मीदवार और 4152 महिला उम्मीदवार थे, जो विज्ञान वर्ग की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 80 पुरुष उम्मीदवारों और 04 महिला उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल माना गया है। एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के माध्यम से कुल 1045 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम ऐसे करें चेक -
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : सूचना बुलेटिन वाले विकल्प पर जाएं।
चरण 3 : अब दिए गए साइंस टीचर महिला/ पुरूष वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएफ प्रारूप में परिणाम होगा।
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
 
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

UPPSC एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। (पुरुष अभ्यर्थी) 
UPPSC एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। (महिला अभ्यर्थी)

ये भी पढ़ें : रेलवे में 2590 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें