उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक कला वर्ग के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवारों के परिणाम आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।
सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड पुरुष / महिला वर्ग) की परीक्षा 29 जुलाई, 2018 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में आयोजित की गई थी। अब सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए उपस्थित होना होगा।
लगभग 4845 पुरुष उम्मीदवार और 5520 महिला उम्मीदवार थे, जो कला वर्ग की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 190 पुरुष उम्मीदवारों और 278 महिला उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए योग्य माना गया है। एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के माध्यम से कुल 10768 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से कला वर्ग के परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।