फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Exam Calendar: यूपीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर पर छात्रों ने उठाए सवाल, इन छह महीनों में कोई एग्जाम नहीं!

Tue, 03 Jan 2023 12:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC examination dates 2023: यूपीपीएससी ने कल यानी दो जनवरी 2023 को आठ परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लेकिन इसमें कई परीक्षाओं को शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Examination Dates 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें छह भर्तियों की आठ परीक्षाओं को शामिल किया गया है। इनमें से कई परीक्षाओं को इस कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। यूपीपीएससी और शासन की कार्यप्रणाली को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने सवाल उठाए हैं।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी वर्ष 2023 के कैलेंडर में महत्वपूर्ण भर्तियों को जगह नहीं मिल सकी। इनमें एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती, समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती आदि शामिल हैं, जबकि आयोग को इन भर्तियों के लिए पदों का अधियाचन मिल चुका है।
विज्ञापन

 

यह है जारी कैलेंडर

आयोग के सचिव आलोक कुमार की ओर जारी वर्ष 2023 के कैलेंडर के अनुसार आठ जनवरी को चिकित्साधिकारी, आयुर्वेद (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2022, नौ एवं 10 जनवरी को सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2022, 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश
न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 और 19 मार्च को खान निरीक्षक (मुख्य) परीक्षा-2022 का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 14 मई को पीसीएस एवं एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 और 23, 24 एवं 25 मई को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा-2023 आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 23 सितंबर से पीसीएस मुख्य परीक्षा-2023 और नौ अक्तूबर से एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा।
 

छह महीने कोई परीक्षा नहीं

आयोग के कैलेंडर में अप्रैल, जून, जुलाई, अगस्त, नवंबर और दिसंबर महीने में कोई परीक्षा प्रस्तावित नहीं की गई है। कैलेंडर में पूरे साल कुल 25 दिन आरक्षित किए गए हैं। इस दौरान अगर कोई नई भर्ती आती है तो आरक्षित दिनों में संबंधित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन

परीक्षा कैलेंडर सिर्फ औपचारिकता

प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि आयोग ने सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया। प्रतियोगी छात्रों ने कहा कि चिकित्साधिकारी, आयुर्वेद (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2022, सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2022, पीसीएस जे-2022 और खान निरीक्षक (मुख्य) परीक्षा-2022 की तिथि पहले से निर्धारित है। कैलेंडर में नई भर्ती परीक्षा के रूप में सिर्फ पीसीएस-2023 और एसीएफ/आरएफओ-2023 को शामिल किया गया है। इसके अलावा कैलेंडर में वर्ष 2023 की कोई नई परीक्षा शामिल नहीं की गई है। बैठक में राजेश सचान, अनिल सिंह, अंबरीश चतुर्वेदी, मान सिंह, पीएस परिहार, राहुल सिंह, विपिन तिवारी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें