फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: यूपीपीएससी ने 81 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, देखें किन तारीखों पर होगा आपका एग्जाम

Fri, 30 Jan 2026 06:50 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Exam Calendar Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 के लिए 81 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में पीसीएस, एपीओ, एसीएफ समेत शिक्षण और तकनीकी पदों की परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में साल 2026 में होने वाली सभी बड़ी भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

कैलेंडर में कौन-कौन सी परीक्षाएं हैं?

इस कैलेंडर में मुख्य रूप से ये परीक्षाएं शामिल हैं:
  • संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS)
  • सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा (APO)
  • सहायक वन संरक्षक (ACF)
  • शिक्षण पदों की परीक्षाएं
  • इंजीनियर और अन्य तकनीकी पदों की परीक्षाएं और अन्य विभागीय भर्तियां
विज्ञापन

पीसीएस परिक्षा कब होगी?

इस भर्ती परीक्षा कैलेंडर में प्रारंभिक, मुख्य, स्क्रीनिंग तथा आरक्षित तिथियों सहित पूरे वर्ष में आयोजित होने वाली 81 भर्तियों/परीक्षाओं की सूची सम्मिलित की गई है। इसमें प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकी तथा अन्य विभागों से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां दी गई हैं।
 
गौरतलब है कि इस कैलेंडर में बहुप्रतीक्षित पीसीएस 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। वहीं पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा 29 मार्च 2026 से प्रारंभ होने की योजना है, जो राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

देखें पूरा कैलेंडर
विज्ञापन

कैसे देखे परिक्षा कैलेंडर?

  • पहले आप यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नवीनतम सूचनाओं या घोषणाओं वाले अनुभाग को देखें।
  • अब" वर्ष-2026 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जाने वाली भारतीयों का कैलेंडर " शीर्षक वाला लिंक ढूंढें।
  • इसके बाद पीडीएफ खोलने/देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें