फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: 'ओ' लेवल या कंप्यूटर डिप्लोमा है पास? यूपीपीएससी दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका! आज से करें आवेदन

Tue, 01 Jul 2025 03:54 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Computer Assistant Jobs: अगर आपने 'O' लेवल या कंप्यूटर में डिप्लोमा किया है, तो आपके लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर सहायक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Computer Assistant Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर सहायक भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

यूपीपीएससी कंप्यूटर सहायक भर्ती 2025 के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने इंटरमीडिएट (10+2) के साथ कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा प्राप्त किया हो, या DOEACC/NIELIT से 'O' लेवल सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके अतिरिक्त भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय, बोर्ड या संस्थान से समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। 

आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2025 की स्थिति में की जाएगी। इसका अर्थ यह है कि उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।  

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपये, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 65 रुपये का शुल्क देना होगा। दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन तरीके से कर सकते हैं।

इतना मिलेगा वेतन

यूपीपीएससी कंप्यूटर सहायक पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 5,200 रुपये से 20,200 रुपये का वेतनमान मिलेगा, जिसमें 2400 रुपये ग्रेड पे शामिल है। इसके अलावा, उन्हें सरकारी मानदंडों के अनुसार महंगाई भत्ता, आवास भत्ता सहित अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in  पर जाएं।
  • "Computer Assistant Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें और पूरा आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर जैसे जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांच लें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें