किन विषयों के प्रश्नों पर मांगी गई हैं आपत्तियां?
आयोग ने दोनों प्रश्न पत्रों के लिए आपत्तियां आमंत्रित की हैं।
- सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र के प्रश्न संख्या 1 से 50 तक
- नगर एवं ग्राम नियोजन विषय के प्रश्न संख्या 51 से 150 तक
उत्तर कुंजी कहां उपलब्ध है?
- अभ्यर्थी यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
- वेबसाइट पर प्रश्न पुस्तिका बुकलेट संख्या 2000585 के अनुसार उत्तर प्रकाशित किए गए हैं।
- उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी प्रश्न पुस्तिका से उत्तरों का मिलान करने के बाद ही आपत्ति दर्ज कराएं।
आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि यदि उन्हें किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो वे निर्धारित प्रारूप में साक्ष्य सहित अपनी आपत्ति समय पर भेज दें। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त दावों और बिना प्रमाण वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।