138 अभ्यर्थी हुए थे साक्षात्कार में शामिल
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुल सचिव परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम दिनांक 05 फरवरी, 2026 को जारी किया गया था। 138 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। साक्षात्कार का आयोजन 23 मार्च, 2026 और 24 मार्च, 2026 को किया गया। कुल 39 रिक्तियों के सापेक्ष 39 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए योग्य घोषित किया गया है।
आयोग ने कहा है कि अंतिम रूप से सफल घोषित जिन अभ्यर्थियों के नाम के सम्मुख "PROV" अंकित है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे अन्यथा उनका अभ्यर्थन आयोग द्वारा निरस्त कर दिया जायेगा।