परीक्षा पैटर्न में बदलाव
इस बार यूपीपीएससी एपीओ भर्ती 2025 में परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में भाग-1 (सामान्य ज्ञान) 50 अंकों का ही रहेगा, लेकिन भाग-2 (विधि) में अब नए विषय शामिल किए गए हैं।
- भारतीय न्याय संहिता - 30 अंक
- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता - 25 अंक
- भारतीय साक्ष्य अधिनियम - 20 अंक
- उत्तर प्रदेश पुलिस अधिनियम और नियमावली - 15 अंक
- भारतीय संविधान - 10 अंक
मुख्य परीक्षा का स्वरूप भी बदल गया है। पहले यह 400 अंकों की थी, अब इसे 500 अंकों का कर दिया गया है और अंग्रेजी (50 अंक) को भी अनिवार्य किया गया है। संशोधित मुख्य परीक्षा में अंक इस प्रकार होंगे:
- सामान्य हिन्दी - 100 अंक
- सामान्य अंग्रेजी - 50 अंक
- सामान्य ज्ञान - 50 अंक
- क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर - 100 अंक
- साक्ष्य अधिनियम - 100 अंक
- अन्य अधिनियम - 100 अंक
इस दिन शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी और उम्मीदवार 16 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते थे। परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि भी यही थी। वहीं, आवेदन में सुधार और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 तय है।
ऐसे करें आवेदन पत्र में सुधार
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन करें।
- अब‘ Application Correction/Edit’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी गलत जानकारी सुधारें (नाम, संपर्क, शैक्षणिक विवरण आदि)।
- सुधार करने के बाद Submit/Save करें और प्रिंटआउट निकालें।
- अंत में उसकी एक कॉपी ले लें।