फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: यूपीपीएससी कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी; जानें डाउनलोड करने का तरीका

Thu, 20 Mar 2025 07:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Agriculture Services Mains 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 23 मार्च से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार नीचे परीक्षा दिवस से जुड़े दिशानिर्देश देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Agriculture Services Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UPPSC द्वारा आयोजित होने वाली कृषि सेवा भर्ती परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


 

UPPSC Agriculture Exam 2024: 23 मार्च से होगी परीक्षा

यूपीपीएससी कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 23, 24, 25 और 26 मार्च को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 2,029 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

UPPSC Agriculture Exam 2024 Guidelines: परीक्षा दिवस के लिए दिशानिर्देश

  • आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर जाना होगा।
  • प्रवेश पत्र के साथ ही उम्मीदवारों को अनुदेश पत्र भी डाउनलोड करना होगा और इसे परीक्षा के दिन साथ लेकर आना होगा।
  • परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर जाना होगा।
यह भी पढ़ें: मेडिकल ऑफिसर के 5248 पदों पर भर्ती, एमबीबीएस स्नातक इस दिन से करें आवेदन
विज्ञापन

UPPSC Agriculture Services Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

UPPSC कृषि सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिंक व स्टेप्स यहां बताए गए हैं।
  • सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाएं।
  • अब 'What's New' अनुभाग खोजें और उसपर क्लिक करें।
  • UPPSC Agriculture Services Admit Card 2024 Download Link पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें