फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI: एसआई भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, 11 सितंबर तक करें आवेदन; आयु सीमा में मिली इतने साल की छूट

Tue, 12 Aug 2025 09:27 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPRPB SI Notification 2025 OUT: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने दारोगा के 4543  पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police SI 2025 Registration: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने दारोगा के 4543  पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 12 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए 11 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जमा किए गए शुल्क को समायोजित करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
 
विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025
आवेदन शुल्क जमा 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025
शुल्क समायोजन 12 अगस्त से 13 सितंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in
परीक्षा तिथि अभी सूचित नहीं की गई
आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी - 500 रुपये
विज्ञापन

एससी/एसटी - 400 रुपये
कुल पद 4,543

UP Police SI Vacancy 2025: कुल 4,543 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4,543 पदों को भरा जाएगा। इनमें 4,242 रिक्तियां उप-निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस के लिए हैं, जबकि 135 रिक्तियां प्लाटून कमांडर पीएसी/उप-निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के लिए हैं। इसके अलावा, 60 रिक्तियां  प्लाटून कमाण्डर/उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल (केवल पुरुष) के लिए और 106 रिक्तियां महिला बटालियन हेतु हैं। रिक्तियों का श्रेणीवार विवरण निम्न प्रकार है:

(क) उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण
क्रमांक श्रेणी संख्या
1 अनारक्षित 1705
2 ईडब्ल्यूएस (EWS) 422
3 अन्य पिछड़ा वर्ग 1143
4 अनुसूचित जाति 890
5 अनुसूचित जनजाति 82
योग 4242

(ख) प्लाटून कमांडर पीएसी / उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
क्रमांक श्रेणी संख्या
1 अनारक्षित 56
2 ईडब्ल्यूएस (EWS) 13
3 अन्य पिछड़ा वर्ग 36
4 अनुसूचित जाति 28
5 अनुसूचित जनजाति 2
योग 135

(ग) प्लाटून कमांडर / उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
 
क्रमांक श्रेणी संख्या
1 अनारक्षित 25
2 ईडब्ल्यूएस (EWS) 6
3 अन्य पिछड़ा वर्ग 16
4 अनुसूचित जाति 12
5 अनुसूचित जनजाति 1
योग 60

(घ) महिला बटालियन हेतु महिला उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए)
क्रमांक श्रेणी संख्या
1 अनारक्षित 47
2 ईडब्ल्यूएस (EWS) 10
3 अन्य पिछड़ा वर्ग 27
4 अनुसूचित जाति 21
5 अनुसूचित जनजाति 1
योग 106

UP Police SI Eligibility: पात्रता मानदंड


शैक्षिक योग्यता में उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता।

UP Police SI Age Limit: आयु सीमा में मिली 3 वर्ष की छूट

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1997 से पहले तथा 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं हुआ हो। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। 

आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके अलावा, बड़ी खुशखबरी यह है कि भर्ती बोर्ड ने केवल इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी है।
विज्ञापन

UP SI Selection Process: चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी। परीक्षा में चार सेक्शन होंगे। इसमें सामान्य हिंदी, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरूचि परीक्षा/बुद्धिलब्धि परीक्षा/तार्किक परीक्षा से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 02 घंटे (120 मिनट) होगी, जिसमें कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें