उत्तर प्रदेश में पुलिस की नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) राज्य के लाखों नौजवानों को अपना यह सपना पूरा करने का मौका देने वाला है। इसके लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 26,210 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती आयोजित करने की कवायद जारी है। यूपीपीआरपीबी ने अपनी वेबसाइट पर इन पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कराने वाली इच्छुक एवं पात्र संस्थाओं से निविदाएं भी मांगी हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2022 की सांकेतिक घोषणा हो गई है। अब अभ्यर्थियों को भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने तक का इंतजार करना होगा। इसके लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर अवश्य बनाए रखें। इस भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अभी से इसकी लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए सफलता डॉट कॉम के UP Police FREE EBook PDFs- Download Here को ज्वॉइन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
कांस्टेबल के पदों पर सिलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पास होना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
कितनी मांगी जाएगी अधिकतम आयु
इस पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष व अधितकम 22 साल तक मांगी जाती है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में 5-5 साल की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए भर्ती के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन को देखना होगा।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।