UP Police Operator Vacancy: रिक्ति विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 930 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिनमें से अनारक्षित श्रेणी के लिए 381 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 91, ओबीसी के लिए 249, एससी के 193 और एसटी वर्ग के 16 पद हैं।
यूपीपीआरपीबी ने कहा है कि रिक्तियों की संख्या परीक्षा से पहले किसी भी समय बदली जा सकती है। साथ ही, भर्ती किसी भी समय या भर्ती के किसी भी चरण में बिना कारण बताए रद्द की जा सकती है।
UP Police Operator Eligiblity: पात्रता मापदंड
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित विषयों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर पाठ्यक्रम प्रत्यायन विभाग (डीओईएसीसी) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष परीक्षा से कंप्यूटर में ओ लेवल परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
तकनीकी शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता वाले छात्र भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु मानदंड
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 18 वर्ष होनी चाहिए और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक का जन्म 1 जुलाई 1995 और 1 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए। ओबीएस, एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु मानदंड में पांच साल की छूट दी जाएगी।