UPPCL Executive Assistant Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कार्यकारी सहायक (Executive Assistant) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपरोक्त पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार, 27,200 रुपये से लेकर 86,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
रिक्ति / परिणाम टैब पर जाएं और कार्यकारी सहायक पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें और संबंधित पद के लिए आवेदन करें।
अपने दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
आवेदन फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।