फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL 2020: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

Tue, 29 Sep 2020 10:28 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

UPPCL Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL ) में निकली भर्तियों के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है। सहायक समीक्षा अधिकारी और सहायक लेखाकार के पदों पर निकली भर्तियों के लिए 29 सितंबर को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए अभी आवेदन नहीं किया है, वो फौरन हर हाल में कर लें।

विज्ञापन


 

सहायक समीक्षा अधिकारी के 16 पदों और सहायक लेखाकार के 32 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में स्नातक मानी गई है। इसके अलावा, हिंदी टाइम भी मांगी गई है। 30 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग मांगी गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयुसीमा 21 से 40 वर्ष मांगी गई है। एससी, एसटी व ओबीसी अभ्यर्थियों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2020 से की जाएगी। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा।

 
विज्ञापन

इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा अक्टूबर के चौथे हफ्ते में होगी। जनरल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क हजार रुपये रखा गया है। जबकि, एससी व एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के जरिए आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए uppcl.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें