इस दिन शुरू हुए आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती 2023 के तहत आरक्षी (नागरिक पुलिस/पीएसी) और उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर 2023 में आमंत्रित किए गए थे। आरक्षी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2023 से और उप निरीक्षक पदों के लिए 19 दिसंबर 2023 से शुरू हुई थी।
भर्ती बोर्ड ने अब 25 जून 2025 को सूचना जारी करते हुए बताया कि "तैराकी" खेल विधा में मिले आवेदनों की प्रारंभिक जांच पूरी कर ली गई।
8 अक्तूबर से होगी दस्तावेजों की जांच
अब पात्र उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा। यह परीक्षण भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि और स्थान पर आयोजित होगा। उम्मीदवारों को इसके संबंध में विस्तृत जानकारी (तारीख, समय और स्थान) ईमेल, एसएमएस और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के अंतर्गत "तैराकी" खेल विधा के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और खेल कौशल परीक्षण 8 अक्तूबर 2025 से 10 अक्तूबर 2025 तक प्रातः 07:00 बजे से तरणताल, 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।
यूपी पुलिस कुशल खिलाड़ी भर्ती 2023
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2023 में आरक्षी नागरिक पुलिस और आरक्षी पीएसी के कुल 546 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती निकाली थी। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 पदों और पीएसी के 174 पदों शामिल हैं। इस भर्ती के तहत कुल 350 पुरुष और 196 महिला खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जो यूपी पुलिस में खिलाड़ी के रूप में सेवा देंगे।
इन खेल विधाओं में होगी भर्ती
वाटर स्पोर्ट्स, वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, फुटबाल, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री, हॉकी, तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, बुशू, जूडो, बाक्सिंग, एथलेटिक्स, तैराकी, ताईक्वांडो, शूटिंग, साइक्लिंग, कुश्ती, कराटे, फेसिंग और खो-खो।