फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन: 17 अप्रैल को परीक्षा, 6 चरणों में ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Mon, 12 Apr 2021 10:37 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

-उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन परीक्षा 17 अप्रैल को है।
-इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी हो चुके हैं। 
-अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPMRCL - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Metro Recruitment Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) की परीक्षा 17 अप्रैल को है और हॉल टिकट जारी हो चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपीएमआरसी एडमिट कार्ड 2021 ( UPMRC Admit Card 2021) डाउनलोड नहीं किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 292 पदों को भरा जाना है। जिसके लिए अधिसूचना मार्च में निकली थी।

विज्ञापन


इस भर्ती परीक्षा के जरिए असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन) के 6 पद, स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर के 186 पद, मेंटेनर सिविल के 24 पद, मेंटेनर इलेक्ट्रिकल के 52 पद और मेंटेनर एस&टी के 24 पदों को भरा जाना है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए गए चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.lmrcl.com है।
-यहां आपको होम पेज पर ही एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर केंद्रों पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें