39 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए थे शामिल
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित पुनर्परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 33 विषयों में कुल 910 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित हुई थी।
परीक्षा में कुल 39,192 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 3,155 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम 9 जून 2026 को जारी किया।
विषयवार जारी हुई चयनित अभ्यर्थियों की सूची
यूपीईएसएससी ने विषयवार परिणाम पीडीएफ जारी की है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस बोर्ड सेक्शन के माध्यम से संबंधित विषय का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट में क्या-क्या विवरण होगा?
जारी परिणाम पीडीएफ में निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध होंगी-
- परीक्षा का नाम
- अभ्यर्थी का रोल नंबर
- श्रेणी
- चयन स्थिति
आगे क्या होगा?
लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। आयोग द्वारा साक्षात्कार और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं से संबंधित सूचना अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कैसे चेक करें यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं-
- UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध Notice Board विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Subject-wise Result लिंक का चयन करें।
- संबंधित विषय की रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
- भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।