एडमिट कार्ड जारी करने से पहले ही यूपीईएसएससी ने परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी उपलब्ध करा दी थी। इससे उम्मीदवार यह देख सके कि उनका परीक्षा केंद्र किस जिले में है और वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें। इससे परीक्षा के दिन होने वाली परेशानियों से बचने में मदद मिलेगी।
3539 पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) भर्ती 2022 के तहत 3539 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए कुल 8,68,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में बनाए गए 614 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "UP TGT Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरें।
- अब Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।