उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के 25 हजार से भी अधिक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)ने परीक्षा एजेंसी कंपनी की ओर से टेंडर भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी तय की थी। लेकिन बोर्ड ने एक ताजा नोटिस जारी करते हुए टेंडर भरने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 10 फरवरी 2022 कर दी है। इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड को नोटिफिकेशन जारी करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। इस भर्ती के जरिए राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पदों को भरा जाना है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं,अगर अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Online Coaching- Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
कितने दिनों में पूरी हो सकती है चयन प्रक्रिया :
उत्तर प्रदेश में इससे पहले कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में आयोजित की गई थी और इसके लिए भी चयन प्रक्रिया UPPBPBद्वारा आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए कांस्टेबलों के 49,568 रिक्त पदों को भरा गया था और इसमें नोटिफिकेशन से लेकर फाइनल रिजल्ट जारी करने में तकरीबन डेढ़ साल का वक्त लगा था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती को पूरा करने में भी एक से डेढ़ साल का वक्त लग सकता है।
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही, यूपी लेखपाल,यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।